Big NewsDehradun NewsUttarakhand

अतिक्रमण हटाने के दौरान हुआ विवाद, पांच पार्षदों समेत 21 लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

जाखन में अतिक्रमण हटाए जाने के दौरान हुए विवाद में अब पांच भाजपा पार्षदों समेत 21 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इन सभी पर बलवा से मारपीट, जबरन घर में घुसना और छिनौती का आरोप है। यह कार्रवाई पुलिस ने पहले मुकदमे में आरोपी प्रवीण भारद्वाज की शिकायत पर की है।

यह था मामला

बता दें फरवरी को नगर निगम की टीम जाखन स्थित एक रिहायशी कॉलोनी में अतिक्रमण हटाने और पैमाइश के लिए गई थी। इस दौरान दो पक्षों में मारपीट और बवाल हो गया। इसमें एक व्यक्ति का सिर फूट गया, जिसने प्रवीण भारद्वाज नाम के व्यक्ति के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।

अब इस मामले में प्रवीण भारद्वाज ने शिकायत की है। भारद्वाज का कहना है कि भाजपा पार्षद संजय नौटियाल, पार्षद भूपेंद्र कठैत, पार्षद चुन्नी लाल, पार्षद कमल थापा, पार्षद योगेश घाघट समेत पूनम नौटियाल, बबीता नौटियाल, मनीषा नौटियाल, मीनाक्षी नौटियाल, भुवना देवी, रामचंद्र नौटियाल, दीपक नौटियाल, गुड्डी देवी, किरण पासवान, सिकंदर, कृष्णा पंडित, सतेंद्र नाथ, रेखा राजपूत, अभय राजपूत, ऋचा देवी, सुशीला देवी ने अपने साठ-सत्तर साथियों के साथ उनके घर पर हमला किया था। इस दौरान उनकी पत्नी अनुपमा भारद्वाज, बेटा घायल हो गया।

दोनों पहलुओं की हो रही जांच

प्रवीण भारद्वाज ने आरोप लगाए है कि उन लोगों ने उसकी पत्नी की दो तोले की सोने की चेन गले से छीन ली। भारद्वाज के अनुसार संजय नौटियाल ने उनकी पत्नी और बेटे को पेट्रोल डालकर जलाने की भी कोशिश की। इस मामले में एसओ राजपुर जितेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि राजपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें