Sports

महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में भिड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका, पहली बार विश्व कप उठाना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका

महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पांच बार जीत चुका है। तो वहीं दक्षिण अफ्रीका अभी तक एक भी बार विश्व कप नहीं उठा पायी है। आज दक्षिण अफ्रीका जीत के ज़ज़्बे से खेल में उतरेंगी।

केप टाउन के नूलैंड्स मैदान में खेला जाएगा फाइनल

महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की टीम भिड़ेंगी। दोनों के बीच रोमांचक मुकाबला होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह मुकाबला केप टाउन के नूलैंड्स मैदान में खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया भारत को सेमी फाइनल में पांच रनों से हराकर फाइनल में पहुंच गयी थी। तो  वहीं दक्षिण अफ्रीका भी इंग्लैंड को दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में छह रनों से हराकर विश्व कप की रेस में टिकी हुई है। आज यानी 26 फरवरी को दोनों ही टीम फाइनल में विश्व कप के लिए आपस में भिड़ेंगी। 

 पांच बार विश्व  कप जीत चुकी है ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने विश्व कप में अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाती आयी है। पिछले सात विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने छह बार फाइनल में प्रवेश किया है। छह में से पांच बार ऑस्ट्रेलिया की टीम विश्व कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है।

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया साल 2018 और 2020 में यह खिताब अपने नाम कर चुकी है। इस बार भी वह जीत की दूसरी हैट्रिक के लिए मैदान में उतरेंगी। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया साल 2010 , 2012 , 2014 में जीत कर विश्व कप में हैट्रिक लगा चुका है।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम में मेग लेनिंग (कप्तान), एलिसा हीली, ब्रेथ मूनी, एश्ले गार्डनर, ग्रेस हैर्रिस, एलिसे पेरी, ताहिला मैक्ग्रा, जॉर्जिया वयरहम, जेस जोनासेन, मेगन शुट्ट और डार्सी ब्राउन हो सकते हैं।

साउथ अफ्रीका के पास सुनहरा मौका

दक्षिण अफ्रीका एक भी बार विश्व कप नहीं उठा पाया है। 2023 में पहली बार द. अफ्रीका की टीम फाइनल में पहुंची है। होस्टिंग देश दक्षिण अफ्रीका के पास अपनी पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है। इससे पहले साल 2014  और 2020  में टीम सेमी फाइनल तक ही पहुंच पायी थी ।

दक्षिण अफ्रीका की संभावित टीम में सुने लुस (कप्तान ), लौरा वोल्डवॉर्ट, ताजमीन ब्रिट्स, मरिजाने कप, क्लो ट्रायन, एनेके बॉश, नादिन डी क्लर्क, सिनालो जाफ्ता, शबनीम इस्माइल,अयाबोंगा खाका और नॉनकुलुलेको म्लाबा हो सकते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button