Big NewsNational

इंसान और सारस की ऐसी दोस्ती देखी नहीं होगी, सुकून देगा ये वीडियो, देखिए तो सही

आपने अक्सर इंसान और कुत्ते की दोस्ती सुनी होगी, इंसान को बिल्लियों या तोतों के साथ देखा होगा लेकिन क्या कभी आपने एक इंसान और सारस की दोस्ती देखी और सुनी है। नहीं ना। चलिए आज आपको एक ऐसी ही कहानी बताते हैं। मामला यूपी के अमेठी का।

घायल सारस के इलाज से शुरु हुई कहानी

दरअसल अमेठी के रहने वाले आरिफ और उनके एक सारस की दोस्ती इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है। हुआ यूं कि आरिफ को कुछ दिनों पहले एक घायल सारस दिखा। आरिफ ठहरे भावुक आदमी सो वो सारस को घर ले आए। सारस के पैर में चोट थी तो उसका इलाज कराया, मरहम पट्टी करते रहे और इस दौरान खाना भी खिलाते रहे।

कुछ दिन बाद सारस भला चंगा हो गया। अब आरिफ को लगा कि सारस उड़ जाएगा। लेकिन कहानी यहीं बदल गई।

प्यार ने जादू कर दिया

आरिफ के प्यार ने सारस पर ऐसा जादू किया कि सारस ने वापस जाने के बजाए आरिफ के साथ रहना ही पसंद किया। अब हाल ये है कि आरिफ और सारस एक दूसरे की पहचान के दो पहलु हो गए हैं।

दिलचस्प ये भी है कि आरिफ और सारस अक्सर एक साथ देखे जाते हैं। आरिफ कहीं भी जाएं उनका साथी सारस उनके पीछे पीछे उड़ता हुआ वहां पहुंच जाता है। यहां तक कि आरिफ अगर बाइक से 30-40 किलोमीटर के सफर पर भी निकल जाएं तो भी सारस उनके पीछे पीछे उड़ते हुए चल पड़ता है।

इलाके में चर्चा, वीडियो वायरल

अब आरिफ के घर के आसपास के लोग भी आरिफ और सारस की दोस्ती के बारे में बखूबी जान चुके हैं। सारस अब आरिफ के घर पर ही रहता है।

हाल ही में इंटरनेट पर आरिफ और उनके सारस का ये वीडियो खासा वायरल हो गया। लोग इस वीडियो को देखकर सुकून पा रहें हैं। आप भी देखिए।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें