Haldwani NewsHighlightNainital News

मां की साड़ी से फांसी का फंदा लगाकर युवक ने मौत को लगा लिया गले

हल्द्वानी में युवक ने मां की साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को बब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मां की साड़ी से फांसी लगाकर मौत को लगा लिया गले

हल्द्वानी के कमलुवागांजा में एक युवक ने अपनी मां की साड़ी से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। युवक की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया है।

लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार था युवक

मिली जानकारी के मुताबिक युवक लंबे समय मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। परिजनों द्वारा युवक का ईलाज करावाया जा रहा था। युवक अवसादग्रस्त बताया जा रहा है। युवक मरने से पहले मां के साथ घर के काम कर रहा था।

दोपहर 12 बजे वह अपने कमरे में गया। जिसके कई घंटो बाद जब वह नीचे नहीं आया। जिसके बाद परिजन उसके कमरे में गए तो युवक मां की साड़ी से फांसी के फंदे पर लटका नजर आया। युवक को फांसी के फंदे से लटका देख परिजनों में कोहराम मच गया।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें