Big NewsUttarakhand

यूकेपीएससी पेपर लीक मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, मंगलोर में उपलब्ध कराए थे प्रश्न पत्र

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की सहायक अभियंता एई और जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक मामले में एसआईटी ने 50 हजार के इनामी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

50 हज़ार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार, 50 हजार का इनामी आरोपी अनुराग पांडे जेल में बंद निलंबित अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी का भांजा है। अनुराग पांडे के बैंक खाते में जमा 13.41 लाख रुपये की रकम को फ्रीज़ करा दिया गया है।

अभ्यर्थियों को कराए थे प्रश्न पत्र उपलब्ध

बता दे पकडे गए तीनों आरोपियों ने रुड़की के मंगलोर में किराए के मकान में अभ्यर्थियों को ले जाकर एई और जेई भर्ती परीक्षा के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। इसकी एवज में आरोपियों को मोटी रकम दी गई थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें