Dehradun NewsUttarakhand

बिना नक्शा पास कराए प्लॉट की रजिस्ट्री पर होगी सख्ती, नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के सीमा क्षेत्र में बिना नक्शा पास कराए प्लॉट की रजिस्ट्री पर सख्ती की जाएगी। साथ ही आवासीय, व्यावसायिक भवनों के मानचित्र तेजी से स्वीकृत करने के लिए हर सेक्टर में प्रत्येक शनिवार को विशेष शमन कैंप आयोजित किए जाएंगे। एमडीडीए के नवनियुक्त उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद अधिकारियों, इंजीनियरों की साथ बैठक में अपनी प्राथमिकताएं बताई।

नवनियुक्त उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अपना पद ग्रहण कर अधिकारीयों के साथ बैठक की इस दौरान उन्होंने कहा कि आवासीय और व्यावसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृत करने की प्रक्रिया को तेज किया जाए। ताकि, भवन स्वामियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को राजधानी क्षेत्र में बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण के निर्देश दिए। साथ ही कहा की अधिक से अधिक सामुदायिक भवन के निर्माण और सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया जाए।

नवनियुक्त एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि सरकार, शासन की मंशा के अनुरूप अधिकारी, इंजीनियर सरलीकरण, समाधान और संतुष्टीकरण की नीति पर काम करें। उन्हाेंने राजधानी को और अधिक हरा-भरा बनाने के लिए पौधरोपण के साथ ही ग्रीनबेल्ट विकसित करने के निर्देश दिए।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें