Big NewsChar Dham Yatra 2023

उत्तराखंड के लोग चारधाम यात्रा में जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये नया अपडेट जरूर पढ़ लें

चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण 21 फरवरी से शुरू हो चुके हैं। बुधवार को यात्रा के लिए 30 हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। दो दिन में केदारनाथ व बदरीनाथ धाम के लिए 61250 पंजीकरण हो गए हैं। इस बार चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण व्यवस्था बाहरी राज्यों के तीर्थयात्रियों के साथ ही प्रदेश के लोगों के लिए भी अनिवार्य कर दिया है।

प्रदेश के लोगों के लिए भी पंजीकरण अनिवार्य

उत्तराखंड के लोगों को भी केदारनाथ-बदरीनाथ सहित चारधाम दर्शन के लिए पंजीकरण कराना होगा। दर्शनार्थियों की संख्या जानने के लिए इस बार यह व्यवस्था की गई है। चारधाम दर्शन के लिए इस बार सरकार ने आनलाइन पंजीकरण अनिवार्य किया है। स्थानीय लोग भी इस दायरे में आएगे। पिछले साल स्थानीय लोगों को पंजीकरण से छूट दी गई थी।

प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण पर विरोध

मिली जानकारी के अनुसार चारधाम तीर्थ पुरोहित महापंचायत के महामंत्री हरीश डिमरी ने कहा कि चारधाम यात्रा के लिए राज्य के लोगों के लिए पंजीकरण की शर्त रखा जाना गलत है। इस मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर इस व्यवस्था को खत्म करने की मांग की है।

सिर्फ बदरीनाथ और केदारनाथ के लिए ही शुरू हुए पंजीकरण

अभी तक पंजीकरण की सुविधा बदरीनाथ व केदारनाथ की यात्रा के लिए है। जबकि गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद ही इन दोनों धामों के लिए पंजीकरण शुरू होगा। फिर चारों धामों के लिए एक ही पंजीकरण पर्याप्त होगा।

वाहन बीच में रोकने की अनुमति नहीं

इस बार चारधाम यात्रा के लिए यातायात प्रबंधन पर खास फोकस किया गया है। इसके तहत वाहनों की संख्या बढ़ने नहीं दी जाएगी। इस बार तय किया गया है कि किसी भी वाहन को यात्रा मार्ग पर बीच में नहीं रोका जाएगा। व्यावसायिक वाहन रोटेशन पर चलते हैं, जिन्हें बीच में रोकने से अव्यवस्थाएं बढ़ जाती हैं।

वाहनों का पंजीकरण

चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों से अपने वाहनों का पंजीकरण कराने को भी कहा गया है। इसके लिए वेबसाइट greencard.uk.gov.in जारी की गई है। व्यावसायिक वाहनों पर वीएलटीएस (व्हीकल लोकेशन ट्रेकिंग सिस्टम) लागू हो रहा है। अब वाहनों में इसे लगाना अनिवार्य किया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें