Highlight

रेल मंत्री की अफसरों को सलाह, स्नैक्स की जगह काम पर करें फोकस, घंटी बजाकर परिचारक मत बुलाइए

रेल मंत्रालय ने वीआईपी कल्चर की छुट्टी कर दी है। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान स्नैक्स की बजाए काम पर ध्यान देने की नसीहत दी और अब दफ्तर में घंटी न बजाने का फैसला किया है।

वीवीआईपी संस्कृति खत्म करने के लिए रेलवे मंत्री ने मंत्रालय के दफ्तरों से घंटिया हटाने का फैसला किया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विभागीय दफ्तरों में परिचारकों को बुलाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली घंटी को हटाने के आदेश जारी किए हैं।

मंत्री ने हटाई घंटी

सूत्रों के मुताबिक, रेलवे मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि ऑफिस अटेंडेंट को बुलाने के लिए घंटी का इस्तेमाल बंद कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से बुलाना चाहिए। निर्देशों को पूरी तरह से लागू करने के उद्देश्य से वैष्णव ने अपने कार्यालय में लगी घंटी भी हटा दी है।

काम पर हो फोकस

इससे पहले रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विभाग के कर्मचारियों को किसी साइट पर जाने या कार्यक्रम के दौरान पूरा फोकस, काम को उसकी समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए थे, न कि वहां चाय, समौसे या खाने-पीने की व्यवस्था पर। उन्होंने कहा कि वीआईपी कल्चर को खत्म करने के लिए ये बेहद जरूरी है कि अधिकारी अपनी जि़म्मेदारी को समझे।

रेल मंत्री के कार्यालय के अनुसर प्रत्येक कर्मचारी को समान सम्मान देने और वीवीआईपी संस्कृति की मानसिकता को बदलने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें