Big NewsUttarkashi

टेंट में करंट फैलने से सेना के जवान की मौत, पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम की हो रही थी तैयारी

उत्तरकाशी से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां टेंट में करंट फैलने से सेना के जवान की मौत हो गई। जबकि जबकि तीन अन्य झुलस गए। पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम की तैयारी के दौरान ये हादसा हो गया।

टेंट में करंट फैलने से सेना के जवान की मौत, तीन झुलसे

उत्तरकाशी में ज्ञानसू पुलिस लाइन मार्ग स्थित शहीद पार्क में सेना द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम के लिए टेंट लगाया जा रहा था। इस टेंट में करंट फैलने के कारण सेना के एक जवान की मौत हो गई जबकि तीन अन्य झुलस गए। मिली जानकारी के मुताबिक आंधी चलने से टेंट उड़ने की आशंका पर कुछ जवानों ने टेंट को पकड़ रखा था।

टेंट के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही थी। बताया जा रहा है कि  टेंट में लगे लोहे के हुक के कारण टेंट में करंट फैल गया। जिसकी चपेट में टेेंट को पकड़े हुए जवान आ गए। जिसमें करंट लगने के कारण एक जवान की मौत हो गई। जबकि 3 अन्य झुलस गए।

पूर्व सैनिकों के कार्यक्रम की हो रही थी तैयारी

उत्तरकाशी में शहीद पार्क में बुधवार को पूर्व सैनिकों के लिए कार्यक्रम की तैयारी हो रही थी। यहां पर पूर्व सैनिकों के लिए एक कार्यक्रम होना था। जिसमें पूर्व सैनिकों की समस्याओं सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा की जानी थी। इस कार्यक्रम के लिए शहीद पार्क में सेना की ओर से मंगलवार सुबह से टेंट लगाने का कार्य शुरू किया गया था।

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए हर्षिल से पहुंचे थे जवान

कार्यक्रम की तैयारियों के लिए हर्षिल से जवान यहां पहुंचे थे। जिस जगह पर टेंट लग रहा था उसके ऊपर हाईटेंशन लाइन जा रही थी। शाम को आंधी चलने के कारण टेंट उड़ने की आशंका पर टेंट की बल्लियों को कुछ जवानों ने पकड़ा हुआ था। इसी दौरान सभी जवान जिन्होंने टेंट को पकड़ा था झटका लगने से इधर-उधर गिर गए।

झुलसे लोगों का अस्पताल में हो रहा इलाज

इस घटना में करंट लगने से एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य तीन झुलस गए। झुलसे लोगों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनका ईलाज चल रहा है। घटना में राइफलमैन करण सिंह (22) ग्राम चुनेरा (मड़ापट्टी) तहसील महलपुर जम्मू कश्मीर की मौके पर मौत हो गई।

जबकि राइफलमैन विशाल शर्मा निवासी ग्राम चाका जनपद सांबा, हवलदार पवन कुमार निवासी ग्राम रामपुर जिला सांबा व दिनेश राज तहसील मारवान जम्मू कश्मीर झुलस गए। झुलसे हुए लोगों की स्थिति खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी सेना के उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।

 

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button