Entertainment

सोनू निगम और उनके दोस्त पर कॉन्सर्ट के दौरान हुआ हमला, हमलावरों पर केस दर्ज

सोनू निगम और उनके दोस्त पर लाइव कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने उनपर हमला कर दिया। जिसकी वजह से उन्हें काफी चोटे आई। तुरंत ही सोनू निगम और उनके मित्र को पास के अस्पताल में ले जाया गया।

मशहूर गायक सोनू निगम मुंबई में अपने फैंस के लिए लाइव कॉन्सर्ट कर रहे थे। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान ही सोनू और उनके मित्र पर हमला हुआ। दरसल कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोगों ने सेल्फी को लेकर सोनू निगम पर हमला कर दिया। जिसके चलते सोनू निगम को उनके बोडीगॉर्ड ने बचा लिया पर उनके दोस्त को काफी चोटे आई हैं। दोनों को ही उपचार के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया।

हमले का वीडियो हुआ वायरल

वायरल वीडियो में सोनू और उनके दोस्त सीढ़ियों से उतरते हुए नजर आ रहे है। तभी हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया। बताया जा रहा है विवाद सेल्फी को लेकर हुआ और स्टेज की सीढ़ी पर धक्का मुक्की हुई। इसके चलते सोनू और उनके दोस्त को गंभीर चोट आई। अभी सिंगर सोनू निगम ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। पुलिस हमलावरों की पहचान करने में जुट गई हैं।

सेल्फी को लेकर हुई धक्का मुक्की

वहीं इस मामले में सोनू निगम का बयान सामने आया है। सोनू ने बताया कि जब मै कॉन्सर्ट के बाद स्टेज की सीढ़ियों से नीचे उतर रहा था तो एक शख्श जिसका नाम स्वपिल प्रकाश बताया जा रहा है। उसने मुझे पकड़ लिया। इसके बाद उसने मेरे दोस्त रब्बानी के साथ धक्का मुक्की शुरू की जो उस समय मुझे बचाने के लिए वहां पर आया था। मैंने इस हमले की जानकारी पुलिस को देकर शिकायत दर्ज करा दी है। ताकि लोग कभी भी जबरदस्ती सेल्फी लेने और हाथापाई करने से पहले एक बार सोच ले।

 

 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें