Big NewsUttarakhand

पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग, 4 कर्मचारियों की हुई मौत

रूड़की के पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि इसमें 4 कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग

रुड़की के मेन बाजार में पंचायती धर्मशाला के पास पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। इस आग में चार कर्मचारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि कई लोग इसमें झुलस गए हैं। गोदाम में आग लगने के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। आग में झुलसे दो कर्मचारियों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।

गोदाम में पटाखे बनाने का चल रहा था काम

रुड़की में पटाखा गोदाम में सोमवार को आग लग गई। जिस वक्त गोदाम में आग लगी उस समय गोदाम में  कुछ ग्राहक भी मौजूद थे। गोदाम के बेसमेंट में  पांच मजदूर पटाखे बनाने का काम कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक आग सुबह 10.30 पर लगी। गोदाम में चरखी की चिंगारी से गोदाम के अंदर रखे पटाखों ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

तेज धमाकों के साथ गोदाम में  लगी आग

गोदाम में आग तेज धमाकों के साथ लगी। जिसके बाद आसपास के मोहल्ले में भी भगदड़ मच गई। गोदाम में काम कर रहे 4 मजदूर आग में जिंदा जल गए। गोदाम में लगी आग से अरमान, अदनान की मौत हो गई है। इसके साथ ही गोदाम के मलबे से एक और शव बरामद हुआ है। जबकि दो की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button