Haridwar NewsHighlightUttarakhand

पति- पत्नी के बीच हुई लड़ाई, दरवाजा बंद कर फंदे से झूली गर्भवती महिला

रानीपुर कोतवाली क्षेत्र शिवलोक कॉलोनी से खबर सामने आ रही हैं। यहाँ एक गर्भवती महिला ने पारिवारिक कलह के चलते आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।

पति के साथ हुई कहासुनी मौत को लगाया गले

पुलिस के मुताबिक पिछले कुछ समय से मूलरूप से कोलकाता निवासी कार्तिक मंडल शिवलोक काॅलोनी में रहता था। वह हरिद्वार में सब्जी बेचता है। डेढ़ साल पहले उसकी शादी कोलकाता की ही 24 वर्षीय गांगुली मंडल से हुई थी। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच घर के बाहर ही कहासुनी हुई। जिसके बाद गुस्से में गांगुली घर के अंदर चली गई और अंदर से कमरे की कुंडी लगा ली।

जैसे ही इसकी सूचना गांगुली के पति कार्तिक को मिली। कार्तिक दरवाजा खटखटाने लगा। आसपास रहने वाले लोगों ने जब शोर सुना तो मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला। लेकिन तब तक गांगुली फंदा लगाकर उस पर झूल गई थी। लोगों ने तत्काल फंदे पर झूलती गांगुली को नीचे उतारा और 108 और पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस ने गांगुली को 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। चिकित्सकों ने गांगुली को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि महिला की डेढ़ साल पहले ही कोलकाता में शादी हुई थी। वह कुछ माह की गर्भवती थी। पति पत्नी के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद महिला ने कमरे में फांसी लगा ली।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें