Big NewsChar Dham YatraChar Dham Yatra 2023highlightUttarakhand

चारधाम यात्रा की तैयारियों की सीएम धामी करेंगे समीक्षा, 21 फरवरी को होगी बैठक

चारधाम यात्रा के लिए सरकार तेजी से काम कर रही है। यात्रा की तैयारियों को लेकर सीएम धामी 21 फरवरी को समीक्षा बैठक करेंगे। 22 अप्रैल से शुरू होने जा रही चारधाम यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। 21 फरवरी को सीएम धामी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पहली बैठक लेंगे। इस बैठक में यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले होने की संभावना है।

सीएम धामी करेंगे चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

चारधाम यात्रा की शुरुआत इस बार 22 अप्रैल से होगी। 21 फरवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चारधाम यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में पर्यटन समेत अन्य विभागों के अधिकारियों की ओर से तैयारियों का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।

चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर बदरीनाथ, केदारनाथ धाम की कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद सीएम धामी पहली बैठक लेंगे। इस बैठक में यात्रा को सुगम बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

22 अप्रैल से होगी चारधाम यात्रा की शुरूआत

चारधाम यात्रा इस बार 22 अप्रैल से शुरू होगी। इस यात्रा में देश और विदेश से  तीर्थयात्री आते हैं। सरकार देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए तैयारियों में जुटी है। सरकार को उम्मीद है कि इस बार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड स्थापित करेगी।

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि हुई तय

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। भगवान बद्री के धाम बद्रीनाथ के कपाट 27 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि बाबा केदार के धाम केदारनाथ के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे।

इसके साथ ही परंपरा के अनुसार अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे।  हालांकि कपाट खुलने का समय और तिथि मंदिर समितियों की ओर से घोषित की जाएगी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button