Big NewsChar Dham YatraUttarakhand

चारधाम यात्रा के लिए 21 फरवरी से पंजीकरण शुरू, इस बार आने वाले श्रद्धालु जरुर कर ले यह काम

चारधाम यात्रा को सुगम बनाने के लिए उत्तराखंड सरकार तैयारियों में जुटी हुई हैं। 21 फरवरी से पंजीकरण शुरू हो जाएंगे। इस बार चारधाम यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से होगी। सरकार को उम्मीद है कि चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या इस बार एक नया रिकॉर्ड बनाएगी।

धाम के कपट खुलने की तिथि तय

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय हो गई है। बदरीनाथ के कपाट 27 अप्रैल और केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। जबकि परंपरा के अनुसार 22 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। हालांकि मंदिर समितियों की ओर से कपाट खुलने का समय और तिथि घोषित की जाएगी।

देश-दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए सरकार अपनी कमर कसे हुए है। पर्यटन विभाग ने शनिवार को पंजीकरण के लिए वेबसाइट, वाट्सएप व टोल फ्री नंबर के साथ ही अपना एप भी जारी कर दिया है।

बिना पंजीकरण के नहीं कर पाएंगे दर्शन

चारधाम यात्रा के लिए प्रदेश और बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है। बिना पंजीकरण के दर्शन की अनुमति नहीं होगी। इस बार ऑफलाइन पंजीकरण के लिए चारधाम यात्रा मार्गों पर काउंटर नहीं खोले जाएंगे। ऋषिकेश स्थित यात्रा कार्यालय में केवल एक ही काउंटर खुलेगा।

स्वास्थ्य परीक्षण की दी सलाह

पर्यटन विभाग ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से यात्रा से पहले स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी है। साथ ही सुझाव दिया है कि यात्रा मार्ग पर शिविरों व पड़ावों में धीरे-धीरे यात्रा करें, ताकि गर्म इलाकों से आने वाले यात्री स्वयं को यहां की जलवायु के अनुकूल ढाल सकें।

यात्रा से पहले पंजीकरण के माध्यम

वेबसाइट- registrationandtouristcare.uk.gov.in
वाट्सएप नंबर 91-8394833833
टोल फ्री नंबर 0135-1364
एप touristcareuttrakhand

ऐसे करें पंजीकरण

  • पर्यटन विभाग की तरफ से यात्रा के लिए जारी (registrationandtouristcare.uk.gov.in) वेबसाइट पर यात्री पंजीकरण करा सकते हैं।
  • इसके लिए उन्हें अपनी पहचान व पते से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने के साथ ही अपना सही मोबाइल नंबर दर्ज कराना होगा।
  • वाट्सएप नंबर पर yatra टाइप कर पंजीकरण कराया जा सकता है।
  • इसके अलावा फोन पर पंजीकरण करने के लिए टोल फ्री नंबर का उपयोग किया जा सकता है।
  • विभाग द्वारा जारी एप को मोबाइल पर डाउनलोड कर इसके माध्यम से भी पंजीकरण कराया जा सकता है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें