Big NewsUttarakhand

महाराष्ट्र के सूचना विभाग ने कोश्यारी को दे दी ‘श्रद्धांजलि’! अरे रुको जरा, पूरी स्टोरी तो पढ़ लो

भगत सिंह कोश्यारी

 

महाराष्ट्र के सूचना विभाग ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की विदाई पर उन्हें श्रद्धांजलि दे दी? ये चर्चा देहरादून में शुक्रवार को खूब हुई। दरअसल कई लोगों ने एक स्क्रीनशॉट शेयर करना शुरु किया। इस स्क्रीनशॉट में Maharashtra DGIPR की फेसबुक पोस्ट दिख रही थी। इस पोस्ट में लिखा हुआ है, ‘भारतीय नौसेना ने राजभवन में मावळते राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को श्रद्धांजलि दी।’

देखते ही देखते ये स्क्रीनशॉट वायरल हो गया। लोगों ने इस महाराष्ट्र सरकार की बड़ी गलती बताया।

दरअसल Maharashtra DGPIR महाराष्ट्र सरकार का  Directorate General of Information and Public Relations का विभाग है और जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है वो इसी विभाग के वैरिफाइड फेसबुक अकाउंट का है।

भगत सिंह कोश्यारी के राज्यपाल पद से विदाई के मौके पर मुंबई में हुए कार्यक्रमों के संबंध में इस आईडी से जानकारी और फोटो शेयर की गई है। चूंकि महाराष्ट्र में मराठी भाषा प्रमुखता से बोली जाती है लिहाजा इस पोस्ट को भी मराठी भाषा में ही लिखा गया।

ट्रांसलेशन ने दे दी श्रद्धांजलि!

सारा लोचा मराठी की पोस्ट को हिंदी भाषी इलाके में पढ़ने का बताया जा रहा है। दरअसल उत्तराखंड में लोगों के प्रयोग की भाषा हिंदी है। अब जिन लोगों ने यहां भगत सिंह कोश्यारी को फॉलो कर रखा है उन्हें फेसबुक के आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस ने ये पोस्ट दिखाई। फेसबुक ने एक और काम किया। उसने हिंदी भाषी लोगों को अपने डिफाल्ट सिस्टम से मराठी को हिंदी में ट्रांसलेट करके पोस्ट का टेक्स्ट दिखाया।

बस सारा खेल यहीं हो गया। मराठी का विदाई फेसबुक के ट्रांसलेशन में श्रद्धांजलि हो गया और बस फिर तो पोस्ट वायरल होनी ही थी।

वैसे मराठी के जानकारों से भी हमने पूछा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि महाराष्ट्र वालों ने सच में ‘श्रद्धांजलि’ लिख दिया हो। जैसे ही हमें मराठी का जानकार, जानकारी दे देगा आपतक पहुंचा देंगे। तब तक भगत दा की लंबी उम्र की कामना करिए।

 

bhagat singh koshiyari
यही है वो स्क्रीनशॉट

Back to top button