Big NewsDehradun

भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे देहरादून, एअरपोर्ट पर हुआ स्वागत, राजनीतिक सक्रियता को लेकर अब भी सस्पेंस

भगत सिंह कोश्यारी पहुंचे देहरादून

 

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी देहरादून पहुंच गए हैं। देहरादून के जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने फूल मालाओं और गुलदस्तों के साथ भगत दा का स्वागत किया।

आपको बता दें कि भगत सिंह कोश्यारी ने हाल ही में महाराष्ट्र के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे दिया था। उनका इस्तीफा स्वीकार होने के बाद वो आज देहरादून पहुंच गए हैं।

भगत सिंह कोश्यारी ने पीएम मोदी को एक चिट्ठी लिखकर अपने पद से इस्तीफा देने की इच्छा जताई थी। उन्होंने लिखा था कि अब वो अपने राज्य में जाकर अपना समय व्यतीत करना चाहते हैं।

उत्तराखंड की सियासत के लिए अहम कोश्यारी

उत्तराखंड की सियासत के लिए कोश्यारी बेहद अहम हैं। मौजूदा वक्त में मुख्यमंत्री पद की कुर्सी संभाल रहे पुष्कर सिंह धामी कभी भगत सिंह कोश्यारी के ओएसडी रह चुके हैं। धामी और कोश्यारी बेहद करीबी हैं और कोश्यारी एक तरह से धामी के गुरु हैं।

ऐसे में धामी के लिए कोश्यारी की राज्य में वापसी एक बड़ी ताकत हो सकती है।

कोश्यारी की भूमिका तय नहीं

हालांकि अभी भगत सिंह कोश्यारी की उत्तराखंड की राजनीति में कोई खास भूमिका तय नहीं है। ये कह पाना भी जल्दबाजी होगी कि वो किस तरह से राजनीतिक जीवन में सक्रिय होते हैं।

वैसे भगत सिंह कोश्यारी राजनीतिक जीवन से दूर जाने की बात कह चुके हैं। उनके करीबियों की माने तो भगत दा ने अपने गांव में बसने का इरादा किया है।

दून स्थित आवास पर पहुंचे

जौलीग्रांट एअरपोर्ट पर बीजेपी के नेताओं ने भगत दा का स्वागत किया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी वहां मौजूद रहे। इसके बाद भगत सिंह कोश्यारी देहरादून के डिफेंस कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि वो फिलहाल दून में ही रहेंगे। कुछ दिनों बाद वो अपने गांव जा सकते हैं।

 

Back to top button