Sports

क्रिश्चियन वेडिंग के बाद हिन्दू रीती रिवाजों से की हार्दिक- नताशा ने शादी, देखे तस्वीरें

HARDIK NATASHA WEDDING

भारतीय टीम के आल राउंडर हार्दिक पांडया ने हिन्दू रीती रिवाजों से नताशा के साथ सात फेरे लिए। इससे पहले उन्होंने वैलेंटाइन डे के मौके पर क्रिश्चियन वेडिंग की थी। हार्दिक पांडया और नताशा ने सोशल मीडिया पर हिन्दू रीती रिवाज़ों से हुई शादी की तस्वीरें पोस्ट की है। शादी उदयपुर के रैफल्स होटल में 16 फरवरी को हुई।

फोटोज में देखा जा सकता है की हार्दिक की पत्नी नताशा ने क्रीम और रेड कलर का लेहंगा पहना हुआ है और नताशा के लहंगे को कॉम्पलिमेंट करते हार्दिक पांडया ने भी क्रीम कलर का कुर्ता पहना है। दोनों तस्वीरों में काफी खुश नज़र आ रहे है। तस्वीरें पोस्ट कर हार्दिक और नताशा ने कैप्शन लिखा “अभी और हमेशा के लिए। ”

HARDIK NATASHA

हिंदी रीती रिवाजों से पहले की थी क्रिस्टियन वेडिंग

इससे पहले 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के मौके पर हार्दिक और नताशा ने क्रिश्चियन वेडिंग की थी। जिसमे नताशा ने वाइट गाउन पहना और हार्दिक ने ब्लैक सूट पहना था। वेडिंग में करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। हार्दिक नताशा ने वैलेंटाइन डे के दिन तस्वीरें पोस्ट कर कैप्शन में लिखा था “हमने वैलेंटाइन डे मनाया दोबारा से शादी की कस्मे लेकर जो हमने तीन साल पहले ली थी। हम बहुत ब्लेस्ड और खुश है की हमारे परिवार और दोस्त हमारे साथ है इस खुशी के मौके पर।”

2020 में हुई थी हार्दिक- नताशा की शादी

आपको बता दे हार्दिक पांडया और नताशा की शादी इससे पहले 2020 में हो गई थी। उस समय कोविड के चलते दोनों ने ही इंटिमेट तरीके से शादी रचाई थी। 2020 को हार्दिक ने इंस्टाग्राम में फोटो डालकर अपनी शादी की खबर फैंस को दी। हार्दिक पांडया और नताशा का एक बेटा भी है। जिसका नाम अगस्त्य है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें