NationalSports

विवादों के बीच घिरे पृथ्वी शॉ, महिला फैन ने लगाया मारपीट का आरोप

prithvi

भारतीय टीम के बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ पर एक फैन ने मारपीट का आरोप लगाया है। दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके चलते महिला फैन ने आरोप लगाया की पृथ्वी ने सेल्फी मांगने पर उन्हें बैट से मारा। दोनों ही पक्ष अलग अलग दावा कर रहे है। पृत्वी शॉ ने इस पूरे मामले को लेकर एफआईआर दर्ज करा दी है। जिसके चलते महिला समेत 8 लोगों पर केस दर्ज हो गया है।

ये है पूरा मामला

पृथ्वी शॉ अपने दोस्तों के साथ मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में डिनर कर रहे थे की तभी एक महिला फैन जिसका नाम सपना गिल उर्फ़ सना है। उनसे सेल्फी की मांग करती है। पृथ्वी शॉ के सेल्फी देने के बाद सपना गिल अपने दोस्तों के साथ फिर से सेल्फी लेने पहुंच जाती है। पृथ्वी शॉ का आरोप है की बार बार सना क्रिकेटर को परेशान कर रही थी । जिसके चलते पृथ्वी शॉ ने परेशान होकर मैनेजर से शिकायत कर दी और उनको बाहर भिजवा दिया। इस व्यवहार से नाखुश सपना ने पृथ्वी के बहार आने का इंतजार किया और क्रिकेटर पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर हमला कर दिया।

बैट से हमला कर तोडा कार का शीशा

पृथ्वी शॉ के दोस्तों के मुतबिक सपना के दोस्तों ने पृथ्वी की कार का शीशा तोड़ उनसे हाथापाई करने लगे। जिसकी वजह से दोनों पक्षों के बीच भिड़त हो गयी। दोनों के बीच हाथापाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो को सपना के दोस्त शोभित ठाकुर बना रहे थे। जिसमें सपना क्रिकेटर पर मार पीट का आरोप लगाती नज़र आ रही है।

सेल्फी मांगने पर लगाए मारपीट के आरोप

इस मामले में सपना गिल के वकील का कहना है की सना पृथ्वी से सेल्फी मांगने गई और तभी क्रिकेटर ने सपना को बैट से मारा। वकील का कहना है की वह क्रिकेटर के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज करेंगे। उन्होंने आगे कहा की पृथ्वी शॉ नशे में थे और गाडी भी चला रहे थे ।
स्थानीय पुलिस ने एफआईआर के बाद सना को गिरफ्तार कर लिया है। खबर है की आज शुक्रवार को केस की सुनवाई होगी।

कौन है सना गिल?

सपना गिल एक इन्फ्लुएंसर और ब्लॉगर है। उन्होंने भोजपुरी की काफी फिल्मों में काम भी किया है। जिसमे मेरा वतन ,निरउआ चला लंदन और काशी अमरनाथ जैसी फिल्म शामिल है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें