Haridwar NewsHighlight

पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार, बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को रटवाए थे प्रश्नपत्र

girafari

एसआईटी की टीम ने पटवारी भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है। आरोपियों ने सहारनपुर के रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पेपर रटवाने के दौरान उनकी निगरानी की थी। इनमें से एक आरोपी मुख्य आरोपी संजीव दुबे का मौसेरा भाई लगता है। जबकि दूसरा शिक्षक राजपाल का छात्र है। दोनों ही आरोपियों को हरिद्वार से दबोचा गया है।

हरिद्वार से हुई गिरफ़्तारी

एसआईटी प्रभारी रेखा यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि पटवारी भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 13 आरोपियों की गिरफ़्तारी कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के आरोपियों से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले। जिसके आधार पर आरोपी देवी सिंह व धर्मेंद्र को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों ने की थी अभ्यर्थियों की निगरानी

रेखा यादव ने बताया की मुख्य आरोपी संजीव दुबे के मौसेरे भाई देवी सिंह और आरोपी शिक्षक राजपाल के छात्र धर्मेंद्र ने बिहारीगढ़ स्थित रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को पटवारी परीक्षा का पेपर रटवाने और उनकी निगरानी करने के लिए 25-25 हजार रुपये बतौर एडवांस लिए थे

 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें