Big NewsDehradun NewsUttarakhand

पत्थरबाजों के फोटो पुलिस ने किए सार्वजनिक, आमजन से की ये अपील

पत्थरबाजी

नौ फरवरी को गांधी पार्क के बाहर हुए पथराव की पुलिस ने विडियो निकालकर छानबीन शुरू की थी। इसी मामले में अब पुलिस ने कुछ पत्थरबाजों के फोटो सार्वजनिक किए हैं। पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर उपद्रव करने वालों की पहचान की है।  कुछ उपद्रवियों को पुलिस ने चिह्नित किया है।

पुलिस ने किए पत्थरबाजों के फोटो सार्वजनिक

पुलिस ने वीडियो फुटेज के आधार पर कुछ पत्थरबाजों की पहचान की है। इन उपद्रवियों के पुलिस द्वारा फोटो सार्वजनिक किए गए हैं। इन फोटो को सार्वजनिक करने के साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि वह पत्थरबाजों को पहचानते हैं तो इसकी जानकारी पुलिस को दें।

पुलिस ने की आमजन से ये अपील

आमजन से अपील में पुलिस ने कहा है कि अगर वह इन पत्थरबाजों को पहचानते हैं तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के मोबाइल नंबर 9997233033 पर वाट्सएप के माध्यम से जानकारी दे सकते हैं। पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर पत्थरबाजों को चिह्नित कर रही है।

शुरुआती जांच में पुलिस ने कुछ उपद्रवियों को चिह्नित कर लिया है। अभी पुलिस के पास काफी ऐसे वीडियो हैं, जिनमें उपद्रवी पथराव व तोड़फोड़ कर रहे हैं। जल्द ही ऐसे और आरोपितों के फोटो भी सार्वजनिक किए जा सकते हैं।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें