Pauri Garhwal News

सुबह भ्रमण पर निकले सीएम धामी, आमजन से ली विकास संबंधित राय

CM DHAMI INTERACTION

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन दिनों गढ़वाल मंडल के दौरे मैं हैं। कल रात पौड़ी स्थित रावत गांव के होम स्टे में विश्राम करने के बाद सीएम धामी ने सुबह रावत गाँव (चन्दोला राँई) का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय आमजन से मुलाक़ात कर उनका हाल चाल जाना।

सीएम धामी ने ग्रामवासिओं से मुलाक़ात के दौरान गांव के विकास से संबंधित लोगों की राय मशवरा लिया और गांव में मौजूद पूर्व सैनिकों ने भी सीएम से अपने ड्यूटी के दौरान के अनुभव साँझा किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बातचीत के दौरान ही स्थानीय लोगों को कहा कि गांव में ही हमारे राज्य की आत्मा बसी है।

ग्राम सभाओं के विकास से ही देश का विकास संभव हो सकता है। हमारे गांव पुरातन संस्कृति के धरोहर हैं, इन्हें जीवित रखना हमारा कर्तव्य है। इस दौरान सीएम धामी ने गांव में पौधारोपण कर योग एवं ध्यान भी किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें