Big NewsUttarakhand

बेरोजगार युवाओं का धरना स्थगित, बॉबी पंवार की जमानत के बाद नई रणनीति पर कार्य करने का ऐलान

protest photo

बेरोजगार युवाओं के लगातार प्रदर्शन के बाद युवाओं ने धरना स्थगित कर दिया है। युवाओं का कहना है कि सरकार ने हमारे कुछ मांगों को पूरा किया है और शनिवार को बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पवार की जमानत होने के बाद प्रदेशभर में हुई परीक्षा धांधली के खिलाफ एक नई रणनीति बनाई जाएगी।

युवाओं का धरना स्थगित

युवाओं के लगातार प्रदर्शन के बाद युवाओं ने धरना स्थगित कर दिया है। हालाँकि, युवाओं का कहना है कि सरकार ने हमारे कुछ मांगों को पूरा किया है। संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार के आने के बाद प्रदेशभर में हुई परीक्षा धांधली के खिलाफ एक नई रणनीति बनाई जाएगी।

नकल रोधी कानून के अध्यादेश को मिली मंजूरी

बेरोजगार संघ की सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने के बाद राज्य सरकार ने फैसला किया है कि पटवारी भर्ती पेपर लीक की एसआईटी जांच हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाएगी। उधर, राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (सेनि.) ने नकल रोधी कानून के अध्यादेश को मंजूरी दे दी है। इसी के साथ यह कानून पूरे प्रदेश में लागू हो गया।

सरकार ने धारा 307 हटाई

देहरादून में बेरोजगार युवाओं के प्रदर्शन के दौरान पथराव करने के आरोपी युवाओं के खिलाफ लगी आईपीसी की धारा 307 (जानलेवा हमला करना) हटा दी गई है। पुलिस ने शुक्रवार को सभी 13 आरोपियों को गोपनीय तरीके से मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें