Big NewsDehradun NewsUttarakhand

गेल के गैस गोदाम में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, धमाकों की आवाज से गूंज उठा इलाका

FIRE

 

पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में नेपाली फार्म के पास आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम के अंदर गेल कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान रखा हुआ था। जिसके कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। आसपास के लोगों में धमाकों की आवाज से दहशत फैल गई।

गेल के गैस गोदाम में लगी भीषण आग

राजधानी दून के हरिद्वार-ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फार्म के पास पीएनजी के केंद्रीय भंडारण निगम के भंडार गृह में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम के अंदर गेल कंपनी के प्लास्टिक के पाइप और अन्य सामान रखा हुआ है।

जिस कारण आग ने भीषण रूप ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि धमाके होने लगे। आग की सूचना मिलते ही दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मी आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं।

धमाकों की आवाज से गूंज उठा इलाका

गोदाम में लगी आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। धमाकों की आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा। लोगों में धमाकों की आवाज से दहशत फैल गई।

आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता

मिली जानकारी के मुताबिक रायवाला थाना पुलिस को रात करीब 11 बजे नेपाली फार्म के पास स्थित पीएनजी के केंद्रीय भंडारण गृह में भीषण आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी कुलदीप पंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं लग पाया है। बताया जा रहा है कि वहां पर एक पाइप में सबसे पहले आग लगी इसके बाद आग फैल गई थी।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें