HighlightUttarakhand

सीएम धामी ने कहा, हम हर कीमत पर चाहते हैं छात्रों का हित, अफवाहों पर ना जाएं

cm dhami

सीएम धामी ने आज सचिवालय में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम किसी भी कीमत पर छात्रों का हित चाहते हैं। इसीलिए जिन भी परिक्षाओं में गड़बड़ियां मिली हैं। राज्य सरकार ने उसे तत्काल रद्द करते हुए नई तिथि घोषित की। अभ्यर्थियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में परीक्षार्थीयों को निशुल्क व्यवस्था और परीक्षा शुल्क को भी माफ़ किया गया है।

ड्राफ्ट पास होने के बाद सभी परीक्षा कानून के अंतर्गत ही होगी- सीएम

सीएम धामी ने कहा की नकल अध्यादेश को लेकर हमने कहा था कि हम इसे जरूर लेकर आएंगे। लेकिन किन्हीं कारणों से कैबिनेट होने में देरी हो गयी। कैबिनेट न होने के बावजूद हमने नकल विरोधी अध्यादेश को विचलन से महामहिम राज्यपाल को अग्रसारित कर दिया है। यह भी तय किया गया है कि अब जितनी भी परीक्षाएं होंगी वो सभी इस अध्यादेश के अंतर्गत की जाएगी। यह देश का सबसे सख्त कानून हो सकता है। इसके तहत आरोपी पाए जाने वाले के खिलाफ आजीवन कारावास तक की सजा के अलावा दस करोड़ रूपए तक के जुर्माने के सख्त प्रावधान हैं।

अफवाहों पर ना जाने की कही बात

मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि हम अपने छात्रों, बेटों-बेटियों से कहना चाहते हैं कि सभी परीक्षा पारदर्शी होंगी,किसी भी अफवाहों पर न जाएं, परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें, सभी परीक्षाएं निष्पक्ष और शुचिता के साथ होंगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें