Big NewsUttarakhand

दिल्ली तक पहुंची देहरादून के बवाल की आंच, राहुल गांधी ने साधा निशाना

देहरादून में हुए लाठीचार्ज की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मसले पर ट्वीट कर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है कि, उत्तराखंड में भाजपा सरकार का भ्रष्टाचार युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है। पेपर लीक होने से त्रस्त युवा जब अपनी जायज़ मांगों को ले कर सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन करने बैठे, तो उन पर भाजपा सरकार बर्बरता से लाठी चार्ज करवा रही है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि भारत जोड़ो यात्रा में मैंने युवाओं की चिंता सुनी है और मैं सरकार को बार बार आगाह कर रहा हूं कि देश के युवाओं पर बेरोज़गारी का गहरा संकट है। विद्यार्थियों से मेरा अनुरोध है वो सत्य को आधार बना कर प्रदर्शन को शांतिपूर्ण रखें। सरकार भी ज़िम्मेदारी से कदम उठाए और क्रूरता छोड़ कर उनकी मांगों को सुने।
RAHUL GANHI FACEBOOK POST
आपको बता दें कि देहरादून में पुलिस के लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हुए हैं। वहीं इस मामले में बीजेपी का आरोप है कि पूरा बवाल कांग्रेस की साजिश है। बीजेपी के नेताओं ने इस संबंध में कई वीडियो बयान जारी किए हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें