Big NewsDehradun NewsJoshimath News In Hindi

जोशीमठ को लेकर सचिवालय में बुलाई गई बैठक, कल PMO करेगा चर्चा

sachivalay uttarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ को लेकर आज सचिवालय में आपातकालीन बैठक बुलाई। सीेएम का फरमान मिलते ही आपदा प्रबंधन विभाग और वरिष्ठ अधिकारी तत्काल ही बैठक में पहुँच गए।

जोशीमठ में भू-धंसाव से आने वाली दरारों का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया है। दो दिन पहले यहां सिंहधार वार्ड के कुछ मकानों में हल्की दरारें आईं है। तो वही ग्रामीणों ने बताया की पुरानी दरारें पहले से ज्यादा चौड़ी हो गयी है।

जिस कारण दरारों को मापने वाला क्रैकोमीटर भी टेढ़ा हो गया। वहीं अब मनोहर बाग वार्ड के खेतों में पुरानी दरारें बढ़ने लग गई हैं जिसने ग्रामीणों के साथ साथ सरकार को भी हैरत में दाल दिया है।

PMO ने भी बुलाई बैठक

वहीं ये बैठक इसलिए भी अहम है क्योंकि 10 तारीख को दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय में भी जोशीमठ को लेकर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई गई है। इसमें पीएम मोदी के सलाहकार और कई बड़े अधिकारी शामिल होंगे। इसके साथ ही वैज्ञानिक भी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक में जोशीमठ के लिए राहत पैकेज पर भी चर्चा हो सकती है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें