Haridwar NewsJoshimath News In Hindi

हरिद्वार जिला प्रशासन ने भेजी आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री, डीएम ने किया रवाना

haridwar dm vinay shankar pandey

 हरिद्वार जिला प्रशासन की ओर से आज पांच ट्रक में राहत सामग्री को जोशीमठ के लिए रवाना किया गया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे ने हरी झंडी दिखाकर सभी ट्रक को रवाना किया।

डीएम विनय शंकर पांडे ने बताया कि जोशीमठ में जिन आपदा पीड़ितों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। उनके लिए ये राहत सामग्री भेजी गई है। इसमें पांच हजार से ज्यादा राशन किट, 500 कंबल और दवाओं समेत कई रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जाने वाला सामान शामिल है।

इस दौरान जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा कैंतुरा ने बताया कि हरिद्वार जिले की कई तहसीलों के अधिकारी,समाजसेवी और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से राहत सामग्री को इकट्ठा किया गया था और आगे भी जरूरत पड़ी तो आपदा पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।

आपको बता दे जोशीमठ में संकट अभी भी मंडरा रहा है 5 नए घरों में फिर से दरारें देखने को मिली हैं. इसके साथ ही दरारों की निगरानी के लिए लगाए गए क्रैकोमीटर भी टेढे़ हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है की अब ये दरारें और भी चौड़ी हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें