Big NewsUttarakhand Chamoli News

कर्णप्रयाग के पास चट्टान दरकने से बड़ा हादसा, चट्टान के नीचे दबा बाईक सवार

कर्णप्रयाग के पास चट्टान दरकी

 

कर्णप्रयाग से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पर चट्टान दरकने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में चट्टान के नीचे एक बाईक सवार दब गया। जिसके बाद यात्री भयभीत हो गए हैं। हादसे के बाद दोनों ओर से आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चट्टान दरकने से हुआ हादसा

कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में अचानक चट्टान दरक गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक इसकी चपेट में आ गया। जिसके बाद हाईवे से जा रहे सभी यात्री भयभीत हो गए। जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में करते हुए ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही बंद कर दी गई है।

इन दिनों ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर चौड़ीकरण का काम चल रहा है। और इसी काम के चलते कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में अचानक चट्टान के दरकने से ये हादसा हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक चट्टान दरकने से यहां पर काम कर रही एक क्रंप्रेशर मशीन भी चट्टान के नीचे दब गई है। हादसे के बाद से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें