Big NewsDehradun News

बड़ी खबर। प्रीतम सिंह से मिलने पहुंचे हरीश रावत, दोनों के बीच हुई गुफ्तगू से बढ़ी हलचल

हरीश रावत और प्रीतम सिंह

 

उत्तराखंड में बड़ी सियासी हलचल हुई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुलाकात हुई है। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है।

बताया जा रहा है कि हरीश रावत बुधवार को सुबह प्रीतम सिंह से मिलने के लिए उनके यमुना कॉलोनी स्थित घर पर पहुंचे। प्रीतम सिंह ने हरदा का स्वागत किया। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है।

हालांकि इस बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन दोनों के बीच हुई मुलाकात अपने आप में बेहद खास है।

गौरतलब है कि प्रीतम सिंह और हरीश रावत के बीच पिछले काफी दिनों से शीत युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। दोनों के अलग अलग गुट काम करते हैं। ऐसे में दोनों की मुलाकात कांग्रेस के लिए सुखद खबर मानी जा सकती है। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई इसे जानने के लिए अभी इंतजार करना होगा।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें