Big NewsBusinessUttarakhand

देहरादून से दिल्ली का सफर महंगा हुआ, देखें किराए की नई दरें

dehradun to delhi new fares list

यूपी सरकार की ओर से वाहनों का किराया बढ़ने से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में भी सफर अब महंगा हो गया है। यह वृद्धि न्यूनतम 25 पैसे 1 किलोमीटर के हिसाब से की गयी है। परिवहन निगम ने उत्तर प्रदेश से गुजरने वाले रूटों के लिए यह किराया बढ़ाया है।

परिवहन निगम के उच्चाधिकारियों के मुताबिक यूपी रोडवेज की बसों का किराया बढ़ा है, इसलिए यह नियम है कि जिस राज्य से होकर उत्तराखंड की बसें गुजरती हैं, वहां का किराया ही लिया जाता है। लिहाजा, उत्तराखंड से यूपी होकर गुजरने वाली बसों का किराया को बढ़ा दिया गया है। दून से दिल्ली रूट पर साधारण बसों का किराया पांच पैसे प्रति किमी बढ़ाया गया।

कितने से कितना बढ़ा किराया

देहरादून से दिल्ली तक जो किराया पहले 375 रूपये लिया जाता था वो अब बढ़कर 420 रूपये हो गया है। उसी तरह देहरादून से रुड़की का 115 से 120, देहरादून से सहारनपुर 100 से 110, ऋषिकेश से दिल्ली का 380 से 420,  हरिद्वार से दिल्ली का 330 से 365, हल्द्वानी से दिल्ली 390 से 450, हल्द्वानी से देहरादून  500 से 530, कोटद्वार से दिल्ली 290 से 345, पिथौरागढ़ से दिल्ली 850 से बढ़कर 905, पिथौरागढ़ से देहरादून 955 से 985 ,रामनगर से दिल्ली 350 से 400, कोटद्वार से देहरादून 240 से 255, वही टनकपुर से दिल्ली तक का किराया 515 से बढ़कर 575 हुआ है।

राज्य के अंदर चलेगा पुराना किराया

परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन के मीडिया में प्रकाशित बयानों के अनुसार राज्य के भीतर वाले मार्गो का किराया पूर्व कि भांति ही लिया जाएगा। जो बसें यूपी मार्ग से होकर गुजरती है केवल उनके किराये में बढ़ोतरी हुई हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें