Haridwar NewsHighlight

हरिद्वार। गड्ढे में दबी मिली सरकारी दवाएं, जेसीबी लगी तो हैरान रह गए अधिकारी

haridwar news expire date medicine

हरिद्वार में एक गड्ढे में सरकारी दवाओं का बड़ा स्टाक दबा हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। एसडीएम की छापेमारी में इस स्टाक का पता चला है। डीएम के निर्देश पर ये सरकारी दवाएं बरामद की गईं हैं।

बताया जा रहा है कि प्रशासन को बैरागी कैंप इलाके में बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं दबी हुईं मिलने की सूचना मिली। इसके बाद डीएम ने एसडीएम पूरण सिंह राणा को कार्रवाई के आदेश दिए।

एसडीएम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। छापे के दौरान प्रशासन ने जेसीबी से गड्ढा खुदवाया। गड्ढे में से बड़ी मात्रा में सरकारी दवाएं बरामद हुईं।

दवाओं को कब्जे में लिया, जांच शुरु

प्रशासन ने इन दवाओं को कब्जे में ले लिया। जांच में पता चला कि इसमें से काफी दवाएं एक्सापयरी डेट की हैं जबकि काफी दवाओं की एक्सपायरी अभी नहीं हुई है। ऐसे में पता लगाया जा रहा है कि इन दवाओं को यहां कौन और क्यों लेकर आया।

वहीं इस मामले में स्वास्थ विभाग ने भी कार्रवाई की है। स्वास्थ सचिव ने भी अपने स्तर से इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें