Big NewsDehradun News

सहकारी बैंक के मैनेजर ने ही कर दिया 83 लाख का गबन, ऐसे हुआ खुलासा, मुकदमा दर्ज

जिला सहकारी बैंक

देहरादून में जिला सहकारी बैंक में लाखों का गबन करने का मामला सामने आया है। को-आपरेटिव बैंक के मैनेजर ने फर्जी ग्राहक दिखाकर साढ़े 83 लाख रुपए का गबन कर लिया। मामले में पुलिस ने मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक देहरादून के जिला को-आपरेटिव बैंक में शाखा प्रबंधक ने लोगों को लोन देने के नाम पर सिर्फ दो दिनों में ही साढ़े 83 लाख रुपए हड़प लिए।

ऐसे हुआ खुलासा

मामला तब सामने आया जब बैंक के महाप्रबंधक प्रशासन मुखराम प्रसाद ने पुलिस में तहरीर दी। इसमें उन्होंने कहा कि साल 2019 में नरेंद्र कुमार शर्मा बैंक की माजरा शाखा में तैनात थे। इस दौरान उन्होंने लोगों को गलत ढंग से लोन दिया। जिसका पता चलते ही नरेंद्र कुमार शर्मा पर जांच बिठाई गई। जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसने अपनी रिपोर्ट 17 जनवरी 2022 में दे दी थी।

जिसके बाद नरेंद्र कुमार शर्मा को 17 फरवरी 2022 को निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद 3 अक्टूबर को बैंक की प्रबंधन समिति की बैठक हुई। इसमें रिपोर्ट के आधार पर नरेंद्र कुमार शर्मा के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया गया।

आरोपी बैंक मैनेजर का ये कारनामा सामने नहीं आता अगर किश्ते बाउंस नहीं होती। दरअसल लोन की ईएमआई की किश्तें टूटने लगीं। इसके बाद बैंक को शक हुआ। बैंक प्रबंधन ने इसकी जांच करानी शुरु कर दी। इस जांच के बाद मैनेजर के इस गोरखधंधे का पता चला।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें