Haridwar NewsHighlight

प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की हत्या के आरोपी गिरफ्तार, पैसों से जुड़ा बताया जा रहा विवाद

amar deep chaudhary murder case

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर अमरदीप चौधरी की हत्या मामले में पुलिस न फरार चल रहे तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया की आरोपी पिता और दोनों बेटे मेरठ के रहने वाले हैं। फिलहाल कुछ समय से हरिद्वार के जगजीतपुर कनखल में रह रहे थे।

पैसे के लेनदेने के चलते हुआ था विवाद

एसएसपी अजय सिंह ने बताया ने आरोपी राजकुमार मलिक का मृतक अमरदीप से लेनदेन को लेकर अक्सर विवाद रहता था। राजकुमार ने अपनी मेरठ स्थित जमीन को कुछ समय पहले 50 लाख रुपये में बेचा था, जिसमें अमरदीप उसे अपने साथ मिलकर इन पैसों से कहीं और इनवेस्ट करने के लिए कह रहा था। जिसके चलते उनमें विवाद शुरू हुआ। आरोपियों की माने तो अमरदीप लगातार इंवेस्टमेंट के लिए दबाव बना रहा था।

बता दे रविवार देर रात कनखल थाना क्षेत्र में अमरदीप चौधरी को उसी के साझेदार राजकुमार मलिक ने अपने दोनों बेटों मानू मालिक पुत्र राज कुमार मालिक, हर्षदीप मालिक पुत्र राज कुमार मलिक के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपी ने अमरदीप के भाई पर भी फायरिंग की कोशिश की थी, हालांकि अमरदीप का भाई निशाने से बच गया।

घटना को अंजाम देने के बाद तीनो आरोपी फरार चल रहे थे। आपको बता दे अमरदीप पूर्व में भाजपा जिला युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष रह चुका है। हाल ही में अमरदीप कांग्रेस में शामिल हुआ था।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें