Dehradun NewsUttarakhand

शिक्षा विभाग ने किया अध्यापकों को कंफ्यूज, पढ़िए क्या है पूरा मामला

UTTARAKHAND EDUCATION DEPARTMENT

उत्तराखंड शिक्षा विभाग के अधिकारी अक्सर अपने विभाग को चर्चाओं में ले आते हैं। फिर एक बार ये विभाग चर्चाओं में है। इस बार शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार फरवरी का महीना 28 दिन का नहीं बल्कि 29 दिनों तक रहने वाला है।

दरअसल, इन दिनों शिक्षा विभाग का एक आदेश खूब सुर्खियां बटोर रहा है। जिसमें शिक्षा विभाग के अधिकारी अध्यापक, कर्मचारियों के डाटा अपडेशन का कार्य पूरा करने की तारीख 29 फरवरी 2023 तक दी है।

इस आदेश के बाद से अध्यापक, कर्मचारी तो सवाल उठा ही रहे हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है की शिक्षा विभाग अपने काम के प्रति कितना संवेदनशील और सजग है।

हालांकि, यह कोई पहली दफा नहीं है की शिक्षा विभाग के काम पर सवाल उठे हो इससे पहले भी शिक्षा विभाग ने गृह परीक्षाओं को लेकर जो टाइम टेबल जारी किया था, उसमें भी कक्षा 9 के गणित के पेपर को 2 दिन किए जाने कि गलत जानकारी दी थी। हालांकि, विभाग ने तत्काल ही इसमें सुधार कर दिया था।

 

EDUCATION DAPARTMENT ORDER

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें