Big NewsUttarakhand

सीएम धामी बने देश के सबसे हैंडसम सीएम, लोगों ने ऐसे चुना

Pushkar Singh Dhami

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देश के सबसे हैंडसम सीएम हैं। जी-हां ऐसा हम नहीं बल्कि एक ऑनलाइन का रिजल्ट बोल रहा है। ट्विटर पर हुए इस सर्वे में सीएम धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत को पछाड़ा है।

23 हजार से ज्यादा लोगों ने सीएम धामी को चुना

सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्वीटर पर कराए गए इस सर्वे में 38 प्रतिशत वोट लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सबकी पहली पसंद बने हैं। इस वोटिंग में कुल 23,231 वोटर्स ने भाग लिया। जिसमें सीएम धामी 38 प्रतिशत वोटों के साथ पहले स्थान पर रहे, वहीं गोवा के मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी तीसरे स्थान पर और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को चौथा स्थान हासिल हुआ। इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी के नाम पर मुहर लगाई।

सरल, सौम्य छवि वाले हैं सीएम धामी

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने सरल और सौम्य छवि के लिए काफी लोकप्रिय हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस भी अक्सर लोगों को आकर्षित करता है। इसके साथ ही वो अधिकतर मौकों पर अपनी मुस्कुराहट लिए नजर आते हैं।

यही नहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी की पत्नी भी खासी चर्चित हैं। सीएम धामी और उनकी पत्नी गीता धामी अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से सेंशन फैलाते हैं। उनके दोनों बेटे दिवाकर और प्रभाकर भी इन तस्वीरों में नजर आते हैं। आपको बता दें कि धामी उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें