Haridwar NewsUttarakhand

दर्दनाक। मामूली कहासुनी में युवक को ट्रक से रौंदा, मौत से मचा हड़कंप

accident

 

हरिद्वार से दिल दहला देने वाला वाक्या सामने आया है। इसमें ट्रक चालक और स्कूटी सवार में मामूली कहासुनी के चलते ट्रक चालक ने स्कूटी सवार के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। इस हादसे में युवक की दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल, ट्रक चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, खड़खड़ी निवासी ऋषभ गंगा घाट के पुल पर प्रसाद बेचने का काम करता था। वह अपनी स्कूटी से चंडी घाट चौक से गुजर रहा था। उसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक उसकी बगल से निकला। इसके चलते ऋषभ का बैलेंस बिगड़ गया और वह दुर्घटना का शिकार होने से बाल-बाल बचा। इसके बाद ऋषभ ने स्कूटी को तेज भगाकर ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया और अपनी स्कूटी ट्रक के सामने खड़ी कर दी। इसके बाद ऋषभ ने ट्रक चालक को नीचे उतरने के लिए कहा।

दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। पहले तो ट्रक चालक ने स्कूटी सवार को सामने से हटने के लिए कहा। लेकिन जब स्कूटी सवार ऋषभ सामने से नहीं हटा तो ट्रक चालक ने गुस्से में आकर स्कूटी सवार ऋषभ के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। इससे ऋषभ की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर खोजबीन करते हुए पुलिस ने यूपी के फतेहपुर के थाना थडियाओ के ग्राम लतीफपुर निवासी आरोपित चालक मोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें