Ankita Bhandari NewsBig NewsPauri Garhwal NewsUttarakhand

अंकिता हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी पुलकित आर्य की पौने तीन करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क

ankita bhandari pulkit arya

अंकिता हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस अब आरोपी की संपत्ति को कुर्क करेगी। आरोपी पुलकित आर्य की सपत्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की जाएगी।

अंकिता हत्याकांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य की संपत्ति को कुर्क किया जाएगा। SSP पौड़ी ने पुलकित आर्य की संपत्ति को कुर्क करने की संस्तुति दी है। इस मामले में हरिद्वार और पौड़ी के जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई हैै। अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य द्वारा अवैध रुप से अर्जित की गयी चल अचल सम्पत्ति की जानकारी जुटाई गई तो कई खुलासे हुए हैं।

इतनी संपत्ति का पता चला

पुलिस ने पुलकित की कई संपतित्यों का पता लगाया है। इनमें हरिद्वार जिले के विशनपुर झरड़ा अहतमाल में ₹ 32,00000/- की, सजनपुर पीली में ₹ 47,94,615/- एवं ज्ञानलोक कालोनी शेखपुरा कनखल में कुल ₹ 61,98,400/- भूमि अवैध रुप से अर्जित की गयी पाई गई है। इसके साथ ही अभियुक्त द्वारा एक ऑडी कार संख्या UK08AK-6364 कीमत ₹40 लाख व एक टाटा सफारी संख्या UK08P0212 कीमत ₹14 लाख के वाहन अवैध रुप से खरीदे गये हैं।

अभियुक्त पुलकित आर्य द्वारा हरिद्वार जिले में कुल ₹ 1,75,95,615/- की अवैध सम्पत्ति अर्जित की है। जिसको कुर्क करने की संस्तुति SSP पौड़ी ने दी है। आपको बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट ने इस मामले में मुख्य आरोपी पुलकित आर्य नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस मामले में कोर्ट ने सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। जबकि अगली सुनवाई के लिए 3 हफ्ते बाद की तारीख तय की गई है।

Yogita Bisht

योगिता बिष्ट उत्तराखंड की युवा पत्रकार हैं और राजनीतिक और सामाजिक हलचलों पर पैनी नजर रखती हैंं। योगिता को डिजिटल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन का खासा अनुभव है।
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें