Udham Singh Nagar NewsUttarakhand

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या, दोनों की हो चुकी थी शादी

suicide

उधम सिंह नगर के किच्छा में उस समय सनसनी फ़ैल गयी जब सुबह के समय दो शव आम के पेड़ से लटके हुए मिले, स्थानीय लोगो ने शवों को देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंची और घटना की पूरी जानकारी जुटा रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार दोनों प्रेमी युगल बताए जा रहे हैं।

किच्छा में पुलभट्टा थाना क्षेत्र में दोनों प्रेमी युगल ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। दोनों ही शादीशुदा थे। लड़की इन दिनों अपने मायके में आई हुई थी। दोनों के बच्चे भी है। जानकारी के अनुसार देर रात जब लड़की घर से बाहर निकली तो प्रेमी ने लड़की के भाई को फोन कर कहा था की हम दोनों दूर जा रहे हैं ।

प्रेमी के फ़ोन कॉल के बाद से ही लड़की के परिजन सारी रात परेशान रहे। सुबह होते ही पता चला कि दो शव पेड़ ले लटके हुए हैं। इस खबर ने परिजनों के पैरों तले जमीन खिसका दी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें