Big NewsPoliticsUttarakhand

पटवारी भर्ती परीक्षा से पहले होगी कैबिनेट बैठक, इन मुद्दों पर लग सकती है मुहर

DHAMI CABINET
File

उत्तराखंड कैबिनेट से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आगामी 10 फरवरी को 4 बजे सचिवालय में कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े और अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

देहरादून में सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली सभागार में 10 फरवीर को कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश मंत्रिमंडल जोशीमठ भू-धंसाव प्रभावितों के पुनर्वास – विस्थापन पर जिलाधिकारी चमोली द्वारा सुझाए गए विकल्पों सहित कई अहम फैसले ले सकता है।

इसके साथ ही बैठक में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सख्त नकल विरोधी कानून के ड्राफ्ट पर भी मुहर लगने की संभावना है। राज्य सरकार पटवारी भर्ती कि परीक्षा से पहले नक़ल विरोधी कानून लाने कि तैयारी में है। सरकार नकल माफिया के लिए उम्रकैद तक की सजा का प्रावधान ला सकती है। न्याय विभाग ने इस पर सुझाव दिए थे जिसके बाद यह विधायी विभाग को भेजा गया था। अब सुझावों में संशोधन के बाद कानून का मसौदा दोबारा न्याय विभाग को भेज दिया गया है।

 

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें