Big NewsTehri NewsYour City

टिहरी में बड़ा हादसा, ट्रक खाई में गिरा, एक व्यक्ति की मौत

TIHARI TRUCK ACCIDENT

टिहरी जिले से एक बड़ा दर्दनाक हादसा सामने आया हैं। गुरुवार को देवप्रयाग तहसील स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 पर कौड़ियाला से 500 मीटर आगे देवप्रयाग की तरफ एक ट्रक खाई में गिर गया। इस हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा SDRF टीम को सूचना मिली थी कि तहसील देवप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 58 पर कौड़ियाला से 500 मीटर आगे देवप्रयाग की तरफ एक ट्रक खाई में जा गिरा। जिसके रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए SDRF टीम की जरुरत है। सूचना मिलते ही SDRF टीम उप निरीक्षक धर्मेंद्र पंवार की टीम रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो हुई।

घटनास्थल पर पहुँचकर SDRF टीम ने कार्यवाही करते हुए 500 मीटर नीचे खाई में उतरकर देखा तो एक शख्स मिला। SDRF ने जब पास जाकर नब्ज टटोली तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। SDRF शव को बाहर लेकर आई और पुलिस को सौंप दिया।

फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। शव की भी पहचान नहीं हो पाई है। हादसा कैसे हुआ ये भी पता लगाया जा रहा है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें