Big NewsNational

समझिए- महिलाओं से लेकर कृषि तक के लिए क्या है बजट में, पढ़िए पूरी जानकारी

nirmala sitaramanकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज 2023 -24 का बजट पेश कर दिया है। जिसमे कई बड़े ऐलान भी किये हैं। सुबह से ही लोग टकटकी लगाए बैठे थे। कि उनके हिस्से में क्या आता है। आइये बताते हैं कि इस बार के बजट में किसानों से लेकर शिक्षा तक के लिए क्या है –

कृषि क्षेत्र के लिए बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2023-24 के बजट में किसानों को 20 लाख करोड़ तक ऋण बांटने का लक्ष्य रखा है। इस दौरान 20 लाख क्रेडिट कार्ड वितरित किये जाएंगे। मोटे अनाज को बढ़ावा देने के लिए श्री अन्न योजना को शुरू किया गया है।

किसान सम्मान निधि के तहत 2.2 लाख करोड़ रूपये दिए गए हैं। मत्स्य संपदा की नई उपयोजना में 6000 करोड़ रूपए का निवेश होगा।

शिक्षा क्षेत्र के लिए बजट

सरकार की ओर से साल 2023-24 में शिक्षा के क्षेत्र में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। बजट में शिक्षा के लिए 1 लाख 4 हजार 277 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। निर्मला सीतारमण ने शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं के लिए डीबीटी स्कीम की शुरुआत की है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि अगले तीन सालों में केन्द्र सरकार 3.5 लाख आदिवासी छात्रों की सेवा के लिए 740 एकलव्य विद्यालयों के लिए कुल 38,800 शिक्षकों और सहायक कर्मचारियों की भर्ती करेगी। साथ ही 2014 से अब तक स्थापित किए गए 157 मेडिकल कॉलेजों के साथ सह-संस्थानों के रूप में 157 नए नर्सिंग कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

महिलाओं के लिए बजट

देश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार ने नया प्लान बनाया है। बजट में महिला बचत सम्मान पत्र लाया गया है। ये महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट दो साल के लिए साल 2025 तक होगा। ये एक वन टाइम न्‍यू सेविंग स्‍कीम है, जिसमें 7.5 फीसदी ब्‍याज मिलेगा।

वित्त मंत्री ने कहा है कि ग्रामीण महिलाओं को 81 लाख स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया है। आने वाले समय में महिलाओं को बड़े लेवल पर कई योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही उन्हें कच्चे माल की आपूर्ति की जाएगी और बेहतर डिजाइन के लिए प्रशिक्षित भी किया जाएगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें