Big NewsPauri Garhwal News

पौड़ी – कोटद्वार पर हादसा, तहसील के दो कर्मचारियों की मौत, दो घायल

accidentपौड़ी में हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि हादसा कार के के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुआ।

बताया जा रहा है कि पौड़ी कोटद्वार मार्ग गुरुवार शाम लगभग करीब 7.30 बजे जखेठी पिपली पानी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ ने तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को इलाज के लिए पौड़ी जिला अस्पताल पहुंचाया।

रेस्क्यू किए गए चार लोगों में से दो को अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों की पहचान कुलदीप बिष्ट (उम्र 42 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय उमेद बिष्ट निवासी-चुरड़ गांव/पोस्ट कांसखेत, तहसील पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल एवं विपिन भट्ट (उम्र करीब 40) पुत्र घनानंद भट्ट निवासी-तहसील परिसर सतपुली के तौर पर हुई है। वहीं आशीष नेगी (36) व कृष्णा बिष्ट (48) (चालक) घायल हैं। मृतक  सतपुली तहसील के कर्मचारी थे।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें