Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड समेत दिल्ली और उत्तर भारत में भूकंप के झटके

earthquake

उत्तराखंड और दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। दोपहर तकरीबन 2.30 पर ये झटके महूसस किए गए हैं।

देहरादून में भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों और दफ्तरों के बाहर निकल आए। तकरीबन 30 सेकेंड के भूकंप के झटके महसूस किए गए। हल्दवानी में भी भूकंप के तेज झटकों से लोग घरों से बाहर निकल आए।

वहीं दिल्ली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तर प्रदेश के भी कई इलाकों में भूकंप आया है।

रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता की 5.8 आंकी गई है। इसका केंद्र नेपाल में जमीन के 10 किलोमीटर नीचे था।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें