Big NewsDehradun News

अंतर्राष्ट्रीय सलाहकारों की मदद से बनेगा चमोली का मास्टर प्लान

जोशीमठ में भू-धंसाव के बाद अब आवास विभाग चमोली में मास्टर प्लान को लेकर जल्दी में हैं। विभागीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चमोली का मास्टर प्लान जल्द से जल्द तैयार किया जाए। चमोली महायोजना के लिए इंटरनेशनल लेवल के एक्सपर्ट्स की सलाह लेने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बुधवार को मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक की है। इस दौरान राज्य में मास्टर प्लान के काम को लेकर चर्चा की गई है। पूरे प्रदेश में 63 जगहों पर मास्टर प्लान बनाया जाना है इनमें 43 पहाड़ी, जबकि 20 मैदानी क्षेत्र शामिल हैं। हर मास्टर प्लान अलग अलग कंपनी तैयार करेगी।

वहीं चमोली के मास्टर प्लान को लेकर मंत्री जी ने जल्दी दिखाई है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग ने चमोली जिले के लिए महायोजना बनाने का कार्य कार्यदाई संस्था आरईपीएल को दिया है।

प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि विशेषज्ञ व प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय बनाते हुए जोशीमठ की समस्या को दूर किए जाने हेतु महा योजना कम समय में तैयार की जाए। इसमें चमोली गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, जोशीमठ, नंदप्रयाग, पीपलकोटी, पोखरी, थराली की महायोजना बनाने का कार्य किया जाना है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें