Big NewsChamoli

जोशीमठ में भू धंसाव के चलते भगवान बदरी विशाल का खजाना खतरे में!

badrinath jiजोशीमठ में भू-धंसाव ने भगवान बदरी विशाल को भी चिंता में डाल दिया है। जोशीमठ में नृसिंह मंदिर में रखा जाने वाला बदरी विशाल का खजाना खतरे में पड़ सकता है लिहाजा अब इस खजाने को पीपलकोटी में शिफ्ट किया जा सकता है।

दरअसल हर साल बदरीनाथ मंदिर में यात्रा के दौरान मिलने वाले चढ़ावे को यात्रा समाप्त होने के बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के हेड ऑफिस के साथ ही बदरीनाथ धाम का करोड़ों का खजाना भी जोशीमठ शिफ्ट कर दिया जाता है।

साल भर यहीं पर खजाना सुरक्षित रखा जाता है। बदरीनाथ के खजाने में करोड़ों की नकदी के अलावा 30 क्विंटल चांदी, 45 किलो से अधिक सोना व जेवरात हैं।

अब जबकि जोशीमठ में भू धंसाव हो रहा है और नृसिंह मंदिर भी खतरे की जद में आ सकता है। ऐसे में समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने चिंता जाहिर की है। उन्होंने जरूरत पड़ने पर निरीक्षण भवन के हॉल को स्ट्रांग रूम में तब्दील किया जाएगा। इसके साथ ही खजाने की सुरक्षा के लिए कदम उठाए जाएंगे। हालांकि फिलहाल कोई खतरा नहीं है लेकिन भविष्य में किसी खतरे से इंकार नहीं किया जा सकता है।

Back to top button