उत्तराखंड PCS मेंस परीक्षा की तिथि में बदलाव, नई डेट घोषित

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने PCS Mains की परीक्षा स्थगित कर दी है। इसके साथ ही फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा भी स्थगित कर दी गई है।
लोक सेवा आयोग ने मंगलवार देर रात जारी एक सूचना में बताया है कि अब पीसीएस मेंस की परीक्षा की नई तिथि 23 से 26 फरवरी है। पहले ये परीक्षा 28 से 31 जनवरी के बीच होनी थी।
वहीं आयोग ने फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा का शिड्यूल भी बदल दिया है। अब ये परीक्षा 22 जनवरी की जगह 9 अप्रैल को होगी।
आयोग ने सहायक लेखाकार परीक्षा की तिथि 19 फरवरी तय की है। पहले ये 12 फरवरी को होनी थी। वहीं पटवारी लेखपाल भर्ती परीक्षा की तिथि पहले ही 12 फरवरी तय की जा चुकी है।
आपको बता दें कि लेखपाल पटवाली भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद से ही पीसीएस मेंस की परीक्षा की तिथि को आगे बढ़ाने की मांग हो रही थी। इसी का संज्ञान लेेते हुए आयोग ने ये नया एग्जाम कैलेंडर जारी किया है।