Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में इन चार दिनों के लिए बारिश बर्फबारी, जोशीमठ में बढ़ सकती है मुश्किल

snowfall in uttarakhandजोशीमठ में मौसम में बदलाव के चलते अगले कुछ दिनों में मुश्किलें सामने आ सकती हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में 19 से 24 जनवरी के बीच चार दिन 19, 20, 23 और 24 को बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में फिर एक बार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। ऐसे में चमोली, जोशीमठ, पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक 19 और 20 जनवरी को बारिश, वहीं 23 और 24 जनवरी को बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। ऐसे में प्रशासन के लिए जोशीमठ में विस्थापितों के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़ सकते हैं।

हालांकि राहत भरी खबर ये है कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस लंबा नहीं रहेगा लिहाजा जल्द राहत मिल सकती है। वहीं मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप देखने को मिल सकता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें