Big NewsSports

पाकिस्तानी क्रिकेटर बाबर आजम के प्राइवेेट वीडियो और चैट लीक

Babar-Azam-Leaked-Viral-Video-Sexting-Scandal-Honey-trap-300x154पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) जहां लगातार पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर विवादों में ही थे। वहीं अब एक और कॉन्ट्रोवर्सी में वह फंस गए हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर बाबर के कुछ प्राइवेट वीडियो और फोटोज लीक हो गए हैं।

ट्विटर पर बाबर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह किसी लड़की के साथ आपत्तिजनक बातें करते हुए दिख रहे हैं। इस वायरल वीडियो को देख फिलहाल तो कई इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि वह बाबर आजम नहीं हैं।

रिपोर्ट की मानें तो पाकिस्तानी कप्तान के कुछ कथित निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। एक ट्विटर पोस्ट में बाबर का कथित रूप से एक लड़की के साथ यौन संबंध बनाने का वीडियो और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

हालांकि, वीडियो की सत्यता की पुष्टि इंडिया टीवी नहीं करता है। यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल कंटेंट के अनुसार दी जा रही है।

सोमवार शाम बाबर आजम के इस कथित वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल मचा दी। उनके कुछ फैंस ने दावा किया कि यह उनकी छवि खराब करने के लिए बाबर के खिलाफ एक साजिश है।

इसी के साथ ट्विटर पर #WeStandWithBabar और #StayStrongerBabarAzam जैसे हैशटैग भी ट्रेंड होने लगा है। वहीं कुछ अन्य लोगों का यह भी कहना है कि, वीडियो को मॉर्फ किया गया है और स्टार बल्लेबाज के खिलाफ झूठ नहीं फैलाने का आग्रह भी किया जा रहा है।

 

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें