Dehradun NewsHighlight

देहरादून में पांच दरोगा सस्पेंड, विवेचना में कर रहे थे लापरवाही

देहरादून के एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में तैनात पांच एसआई को सस्पेंड कर दिया है। SSP ने 5 उप निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। ये कार्रवाई विवेचना के दौरान शिथिलता और लापरवाही बरतने पर की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी ने महिला उपनिरीक्षक विनयता चौहान, उपनिरीक्षक दीनदयाल सिंह, उपनिरीक्षक मिथुन कुमार, उपनिरीक्षक सतवीर सिंह और उपनिरीक्षक सनोज कुमार को निलंबित किया है।

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा अनावश्यक रूप से विवेचना को लंबित रखने और समय से निस्तारित न करने वाले विवेचकों और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भविष्य में भी कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें