HighlightUttarakhand Chamoli News

औली रोपवे का टॉवर असुरक्षित, खतरे के चलते बंद हुआ संचालन

जोशीमठ में लगातार हो रहे भू धंसाव के चलते एशिया का सबसे लंबा जोशीमठ औली रोपवे खतरे में आ गया है। इस रोपवे के प्लेटफार्म में दरारें आ गईं हैं। रोपवे को बंद कर दिया गया है। इसके एक टॉवर को प्रशासन ने असुरक्षित घोषित कर दिया है।

दरअसल प्रशासन ने चार वार्डों को असुरक्षित घोषित किया है। इनमें से एक वार्ड ऐसा है जिसमें रोपवे का टॉवर नंबर एक भी आता है। लिहाजा ये टॉवर भी अब असुरक्षित हो गया है। इस टॉवर की रोजाना निगरानी की जा रही है।

आपको बता दें कि चार किलोमीटर के इस रोपवे के लिए 10 टॉवर लगाए गए हैं। रोपवे से जोशीमठ और औली की दूरी सिर्फ 15 मिनट में पूरी हो जाती है। पर्यटकों के लिए ये रोपवे आकर्षण का केंद्र रहता है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें